spot_img

Mumbai : मलेरिया मुक्त मुंबई के लिए बीएमसी का एक्शन प्लान

Mumbai: BMC’s Action Plan for a Malaria-Free Mumbai

धीरज सिंह
मुंबई: (Mumbai)
शहर में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) (बीएमसी) ने मुंबई को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत सभी संबंधित विभागों को शामिल करते हुए रैपिड रिस्पॉन्स एक्शन कमेटी टीम (Rapid Response Action Committee team) का गठन किया गया है, जो शहरभर में समन्वय के साथ काम करेगी।

लार्वा स्रोतों की पहचान पर जोर
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मच्छरों के लार्वा पनपने वाले स्थानों की अधिक से अधिक पहचान करें। मॉनसून से पहले एहतियात के तौर पर बीएमसी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मनपा अस्पतालों, जनरल हॉस्पिटल और हेल्थ सेंटर के आसपास “ज़ीरो मॉस्किटो ब्रीडिंग कैंपेन” (“Zero Mosquito Breeding Campaign”) चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों और मजदूरों को प्रशिक्षण
मलेरिया नियंत्रण के लिए पब्लिक हेल्थ स्टाफ, निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, सेफ्टी ऑफिसर्स और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य समय रहते बीमारी की पहचान और प्रभावी इलाज सुनिश्चित करना है।

निजी अस्पतालों की भी ली जा रही मदद
बीएमसी ने निजी क्लीनिक और अस्पतालों को भी इस अभियान में शामिल किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे मलेरिया के मरीजों की पहचान, जांच और पूर्ण उपचार सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

‘आरोग्य साथी’ अभियान का विस्तार
शहर की 4,075 निर्माण साइट्स पर ‘आरोग्य साथी’ (‘Arogya Sathi’) अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 20 से 30 हजार मजदूरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 123 साइट्स पर 1,622 मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

जनजागरूकता पर खास फोकस
स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मच्छर नियंत्रण और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से अपील कर रहा है कि बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और पूरा इलाज कराएं।

समन्वय से चलेगा अभियान
बीएमसी स्वास्थ्य समिति (BMC Health Committee)के अनुसार यह पूरा अभियान प्रशासनिक अधिकारियों, मेडिकल ऑफिसर और पेस्ट कंट्रोल टीम के समन्वय से चलाया जा रहा है, ताकि मानसून से पहले मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Explore our articles