
मुंबई : (Mumbai) बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का दूसरा गीत ‘सुरा सुरा’ (Pan-India film ‘Nagabandham’—titled ‘Sura Sura’) रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। दमदार बीट्स, सांस्कृतिक रंगों और ऊर्जावान प्रस्तुति से सजा यह गीत दर्शकों को फिल्म की भव्य दुनिया की झलक देता है। रिलीज के बाद से ही यह ट्रैक संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और फिल्म को लेकर उत्साह भी बढ़ा रहा है।
इस गीत को संगीतकार जोड़ी जुनैद कुमार-अभे (musical duo Junaid Kumar and Abhay) ने तैयार किया है, जिन्होंने पारंपरिक संगीत को आधुनिक साउंड डिजाइन के साथ जोड़ा है। गीत को नकाश अजीज, रितेश जी राव, नदाप्रिया और बृंदा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल विमल कश्यप ने लिखे हैं। लिरिकल वीडियो में दिखाए गए दृश्य भी गीत की ऊर्जा और फिल्म की थीम को प्रभावशाली ढंग से सामने लाते हैं।
फिल्म में महेश मांजरेकर और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘नागबंधम’ 3 (Mahesh Manjrekar and Jagapathi Babu, in pivotal roles. Nagabandham) जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का दावा है कि दमदार संगीत और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।


