
मुंबई : (Mumbai) रश्मिका मंदाना अपनी नई फिल्म ‘मायसा’ में एकदम अलग अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। रॉविंद्र पुल्ले (Directed by Ravindra Pulle) के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रहस्यमयी एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी जनजातीय क्षेत्रों पर आधारित है। रश्मिका के जन्मदिन पर, टीम ने फिल्म का एक बेहद दमदार पोस्टर जारी किया। इसी के साथ, निर्देशक रॉविंद्र पुल्ले ने सोशल मीडिया पर रश्मिका की मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग के बारे में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रश्मिका को ‘द वेपन’ बताया और इसे ‘निशानों में लिखी हुई जंग’ कहा। फिल्म के टीज़र में एक दमदार डायलॉग भी है, “आखिरकार मौत का सामना मौत से हुआ, मेरी बेटी को मारने में नाकाम रही।” यह लाइन फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और रहस्य को और बढ़ा देती है।
मायसा के एक्शन के लिए मंदाना की ट्रेनिंग
यह एक महिला प्रधान पैन-इंडिया (female-centric, Pan-India film) फिल्म है, जिसके लिए रश्मिका अपने दमदार किरदार में जान फूंकने के लिए मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्ट एंडी लॉन्ग डिजाइन कर रहे हैं। वहीं, श्रेयस पी कृष्ण विजुअल्स संभाल रहे हैं और संगीत जेक्स बेजॉय ने दिया है। ‘मायसा’ के अलावा, रश्मिका जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ ‘कॉकटेल 2 (‘Shahid Kapoor and Kriti Sanon in ‘Cocktail 2,’) में, और विजय देवरकोंडा के साथ ‘रानाबाली’ में भी नज़र आएंगी।


