spot_img

Kathmandu : कंबोडिया में अवैध रूप से रह रहे ४६ नेपाली नागरिकों को स्वदेश भेजा गया

Kathmandu: 46 Nepali Citizens Residing Illegally in Cambodia Repatriated

काठमांडू : (Kathmandu) कम्बोडिया में अवैध रूप से रह रहे 46 नेपाली नागरिकों को स्वदेश वापस भेजा गया है। कम्बोडिया से बचाकर लाए गए नेपाली नागरिक गुरुवार को नेपाल पहुंचे हैं।

थाईलैंड में नेपाली राजदूतावास ने एक बयान में बताया कि ये नेपाली नागरिक विभिन्न लालच में पड़कर अलग-अलग माध्यमों से कम्बोडिया पहुंचे थे, जहां उन्हें अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन स्कैमिंग सेंटर (online scamming centers), कसीनो में ऑनलाइन ठगी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लगाया गया था। साथ ही वे बिना वीज़ा के वहां रह रहे थे। नेपाल के 46 नागरिक १३ और १४ अप्रैल को भेजे गए, जो गुरुवार को नेपाल पहुंचे हैं।

दूतावास ने यह भी जानकारी दी है कि कम्बोडिया में फंसे अन्य नेपाली नागरिकों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। दूतावास के अनुसार नेपाली नागरिकों को ऑनलाइन ठगी जैसे गैरकानूनी कार्यों में लगाया जा रहा है और कई लोग बिना वीज़ा या वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे हैं।

कम्बोडिया के पर्यटन संबंधी आंकड़ों के अनुसार हाल के वर्षों में वहां जाने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2021 में सिर्फ 101 नेपाली पर्यटक वीज़ा पर कम्बोडिया (Nepali tourists visited Cambodia on tourist visas) गए थे। इसके बाद 2022 में यह संख्या 1977, 2023 में 2940, 2024 में 6404 और 2025 में बढ़कर 9676 हो गई है।

Bhagalpur : गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओ से लगाई गुहार

भागलपुर : (Bhagalpur) जिले के नाथनगर क्षेत्र में गैस उपभोक्ता (Gas consumers in the Nathnagar area) इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे...

Explore our articles