
मुंबई : (Mumbai) घाटकोपर पश्चिम में ‘प्रांरभ उत्तर दर्शन’ (‘Prarambh Uttar Darshan’) का 55वां वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी भाषी समाज के अनेक गणमान्य लोग और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सोनू श्रीवास्तव (senior journalist Sonu Srivastava) को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान आयोजक व भाजपा नेता अखिलेश सिंह (BJP leader, Akhilesh Singh) के पूज्य पिता वीरेंद्र बहादुर सिंह (Virendra Bahadur Singh) की स्मृति में प्रदान किया जाता है। सोनू श्रीवास्तव डेक्कन क्रॉनिकल ग्रुप के अंग्रेजी अख़बार द एशियन एज से (The Asian Age, the English daily published by the Deccan Chronicle Group) जुड़े हुए हैं और पिछले 14 वर्षों से महाराष्ट्र की राजनीति, प्रशासन और राज्य स्तरीय नीतियों की सक्रिय कवरेज कर रहे हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत ट्रांसपोर्ट बीट से की थी, जहां उन्होंने रेलवे और मुंबई की BEST सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। उनकी गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।
महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह (senior Maharashtra BJP leader, Kripashankar Singh) के करकमलों द्वारा 28 मार्च की शाम सोनू श्रीवास्तव को यह सम्मान प्रदान किया गया।
आयोजकों ने ‘प्रांरभ उत्तर दर्शन’ (‘Prarambh Uttar Darshan’) परिवार और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह गर्व और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


