spot_img

Pune : पुणे एयरपोर्ट पर 76.58 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद

पुणे : (Pune) सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने पुणे एयरपोर्ट (Pune Airport) पर 76.58 किलोग्राम नशीला पदार्थ के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह नशीला पदार्थ थाईलैंड से खाने के सामान में छिपा कर लाया गया था। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुणे कस्टम टीम को थाईलैंड से चीन में बने इंपोर्टेड खाने के सामान में नशीला पदार्थ छिपा कर लाए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर शनिवार को पुणे एयरपोर्ट पर थाईलैंड से आए एक शख्स को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई। इन सामानों में सफेद थर्मोकोल बॉक्स में पैक सामान को स्कैन किया गया। लेकिन शक था कि खाने का सामान ऑर्गेनिक नहीं था। इसके बाद, जब अधिकारियों ने बॉक्स खोला तो उसमें सीलबंद टिन के डिब्बे मिले। शुरू में, इन बॉक्स में नमक जैसा सफेद पाउडर मिला। जांच के दौरान पता चला कि पाउडर के अंदर वैक्यूम-सील्ड ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पैकेट में नशीला पदार्थ छिपा हुआ मिला। पूरे कंसाइनमेंट की जांच करने के बाद 76.58 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles