spot_img

Malda : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भयावह आग

Malda: Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory

दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने पर भड़के लोग
मालदा : (Malda)
जिले के मानिकचक ब्लॉक के बोचाही इलाके (Bochahi area of ​​the Manikchak block in Malda district) में बुधवार देर शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित फैक्ट्री में भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जमा होने के कारण आग तेजी से फ़ैल गई। पूरे इलाका काले धुएं ने ढक गया। स्थानीय लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर शाम के समय अचानक फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। हालात बिगड़ते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक दमकल की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय निवासी श्यामापद राय ने बताया कि आग लगते ही हमने दमकल को खबर दी थी, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

दमकल के देर से पहुंचने पर नाराज स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। बाल्टी और बर्तनों से पानी डालकर लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। बड़ी दुर्घटना टल गई लेकिन फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के प्लास्टिक कैरेट जलकर राख हो गए। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने मथुरापुर क्षेत्र (Mathurapur area) में स्थायी दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग की है।

Mumbai : ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, प्रिव्यू से बना नया रिकॉर्ड

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स...

Explore our articles