spot_img

Mumbai : आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने संभाला जॉइंट सीपी का कार्यभार

लोकेश चंद्रा
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा (senior IPS officer Manoj Kumar Sharma) ने मुंबई पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति को पुलिस विभाग और आमजन दोनों स्तर पर सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। संघर्ष और मेहनत से सफलता हासिल करने वाली उनकी कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जाती है।

‘12वीं फेल’ फिल्म से देशभर में मिली पहचान
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जीवन यात्रा पर आधारित फिल्म 12th Fail को देशभर में व्यापक सराहना मिली थी। यह फिल्म संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल के रूप में चर्चित रही। मुंबई पुलिस में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले शर्मा महाराष्ट्र पुलिस के राज्यस्तरीय कानून-व्यवस्था विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

मुंबई की कानून-व्यवस्था संभालेंगे शर्मा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai—the country’s financial capital) में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। उनसे अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और जनसंपर्क को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Explore our articles