spot_img

Thiruvananthapuram : केरल में 26 मई के आसपास मानसून आने के आसार

Thiruvananthapuram: Monsoon Expected to Arrive in Kerala Around May 26

तिरुवनंतपुरम : (Thiruvananthapuram) आईएमडी (IMD) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल में आने की संभावना है। मानसून के आने का समय 26 मई से चार दिन पहले या बाद में हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने कहा कि अगले पांच दिनों में केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस कारण केरल के दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो सकता है। इससे केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण लक्षद्वीप से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर (southeastern Arabian Sea, adjacent to Kerala, South Interior Karnataka, Rayalaseema, and South Lakshadweep) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

Explore our articles