spot_img

Kathmandu : कंबोडिया में फंसे 20 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित काठमांडू पहुंचाया गया

काठमांडू : (Kathmandu) कंबोडिया में विभिन्न कारणों से फंसे 20 नेपाली नागरिकों का सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। ये सभी लोग अलग-अलग प्रलोभनों में आकर कंबोडिया पहुंचे थे, जिन्हें नेपाल दूतावास बैंकक (Nepali Embassy in Bangkok) ने बचाया।

दूतावास के अनुसार, इन लोगों को ऑनलाइन स्कैमिंग केंद्रों, ठगी करने वाले कैसीनो और अन्य अवैध गतिविधियों में लगाया गया था, जबकि कुछ लोग बिना वीजा के वहां रह रहे थे। इन लोगों को दूतावास की पहल और कंबोडिया सरकार (Cambodian government) के सहयोग से बचाया गया। इन नागरिकों को गैरआवासीय नेपाली संघ कंबोडिया के समन्वय से बुधवार को काठमांडू भेजा गया। यह सभी आज त्रिभुवन अन्तरराट्रीय विमानस्थल (Tribhuvan International Airport) पर सुरक्षित पहुंचे।

दूतावास ने बयान जारी कर यह भी जानकारी दी है कि कंबोडिया में अभी और भी नेपाली नागरिक फंसे हुए हैं। उन्हें भी जल्द वापस लाने के प्रयास जारी हैं।कठिन परिस्थितियों में रह रहे नेपाली नागरिकों से अपील की गई है कि वे बैंकॉक स्थित नेपाली दूतावास या गैर आवासीय नेपाली संघ कंबोडिया के प्रतिनिधियों से संपर्क करें। कंबोडिया के पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में वहां जाने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

वर्ष 2021 में 101 नेपाली नागरिक, 2022 में 1,977, 2023 में 2,940, 2024 में 6,404, 2025 में 9,676 नेपाली नागरिक कंबोडिया पहुंचे। यह आंकड़े दिखाते हैं कि रोजगार या अन्य अवसरों के नाम पर बड़ी संख्या में नेपाली युवा विदेश जा रहे हैं, लेकिन कई बार वे धोखाधड़ी और अवैध नेटवर्क के शिकार हो जाते हैं।

दूतावास ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में आकर कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड जैसे देशों की यात्रा न करें। विदेश जाने से पहले नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार श्रम स्वीकृति (Labor Permit) लेना अनिवार्य है।

New Delhi : अंबेडकर समानता और सामाजिक न्याय के दृढ़ समर्थक रहे : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष (Speaker of the Delhi Legislative Assembly) विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न डॉ....

Explore our articles