spot_img

Mahoba : मां शैलपुत्री की आराधना से धन व ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति

Mahoba: Worship of Goddess Shailputri Bestows Wealth and Prosperity

महोबा : (Mahoba) उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) को लेकर देवी मंदिरों में गुरुवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही है। भक्त माता की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने भक्तिभाव से मां शैलपुत्री की आराधना (prayers to Goddess Shailputri) कर घर परिवार के कल्याण की मनोकामना की है।

नवरात्र के प्रथम दिन जनपद मुख्यालय स्थित मां बड़ी चंद्रिका देवी, मां छोटी चंद्रिका देवी, विंध्यवासिनी देवी समेत सभी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। पंडित सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा (Goddess Durga) के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री को लाल रंग अति प्रिय है, उन्हें लाल रंग की चुनरी , नारियल, और मीठा पान आदि भेंट करें। इनके पूजन से संतान वृद्धि व ऐश्वर्य की शीघ्र प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि जातक मां शैलपुत्री का ही पूजन करते हैं तो उन्हें सभी देवियों की कृपा प्राप्त होती है। यह सभी राशियों के शुभ होने के साथ ही मेष और वृश्चिक राशि के लिए विशेष फलदायी है।

New Delhi : अंबेडकर समानता और सामाजिक न्याय के दृढ़ समर्थक रहे : विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष (Speaker of the Delhi Legislative Assembly) विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न डॉ....

Explore our articles