spot_img

New Delhi : सुदीप फार्मा का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 24 फीसदी की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्‍ली : (New Delhi) सुदीप फार्मा लिमिटेड (Sudeep Pharma Limited) का शेयर अपने निर्गम मूल्य 593 रुपये के मुकाबले करीब 24 फीसदी की बढ़त के साथ शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 8,567.72 करोड़ रुपये रहा।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सेंचज (Bombay Stock Exchange) (BSE) पर कंपनी के शेयर ने निर्गम मूल्य से 23.76 फीसदी की बढ़त के साथ 733.95 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान बाद में यह 31 फीसदी चढ़कर 777 रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) पर यह 23.10 फीसदी की बढ़त के 730 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। सुदीप फार्मा लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) को गत मंगलवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 93.71 गुना अभिदान मिला था। सुदीप फार्मा लिमिटेड ने 895 करोड़ रुपये की अपने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 563-593 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

सुदीप फार्मा लिमिटेड (Sudip Pharma Limited) एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन कंपनी है, जो एक्सीपियंट्स और स्पेशलिटी इंग्रेडिएंट्स का निर्माण करती है। इन उत्पादों का इस्तेमाल दवा उद्योग, खाद्य उद्योग और न्यूट्रिशन सेक्टर में किया जाता है। यह कंपनी पूरी तरह इन-हाउस टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जिसमें एनकैप्सूलेशन, स्प्रे ड्राइंग, ग्रेन्यूलेशन, ब्लेंडिंग और लिपोसोमल प्रिपरेशन जैसी एडवांस प्रक्रियाएं शामिल हैं। कंपनी की पहुंच 100 से ज्यादा देशों में है।

New Delhi : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में...

Explore our articles