spot_img
Home Auraiya Auraiya : औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो भाईयों की...

Auraiya : औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो भाईयों की मौत

0
29

औरैया : (Auraiya) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र स्थित भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार देर रात को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष (Station House Officer) जयप्रकाश पाल ने बताया कि यह हादसा इकबालपुर बंबा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई बाइक समेत सड़क किनारे बने बंबा में जा गिरे। रात भर पानी में पड़े रहने के कारण उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई।

शनिवार सुबह राहगीरों ने बंबा में दोनों युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। अयाना पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) (सीएचसी) अयाना पहुंचाया। डॉक्टरों ने छोटे भाई विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी (Station In-charge) ने बताया कि मृतक की पहचान भौतापुर गांव निवासी अभिषेक (23) के रूप में हुई हैं। वह गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया थे। शुक्रवार रात वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से भीखेपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। विकास ने इसी वर्ष मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज (Inter College) से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों भाइयों की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।