spot_img
Home crime news Mumbai : तारापुर एमआईडीसी से केमिकल वेस्ट की अवैध ढुलाई पकड़ी, ट्रक...

Mumbai : तारापुर एमआईडीसी से केमिकल वेस्ट की अवैध ढुलाई पकड़ी, ट्रक जब्त

0
89
Mumbai: Illegal Transport of Chemical Waste from Tarapur MIDC Intercepted; Truck Seized

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पालघर की बोईसर-तारापुर एमआईडीसी (Boisar-Tarapur MIDC in Palghar, Maharashtra) से खतरनाक रासायनिक घनकचरे की अवैध ढुलाई का मामला सामने आया है। बोईसर पुलिस ने बेटेगांव चौकी पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार ट्रक में करीब 200 किलो क्षमता वाले 69 प्लास्टिक ड्रम मिले, जिनसे तेज दुर्गंध फैल रही थी। प्रारंभिक जांच में इनमें केमिकल वेस्ट होने की आशंका जताई गई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव (Senior Police Inspector Sunil Jadhav) ने बताया कि चालक ने पूछताछ में सामग्री को ‘आरे ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड’ कंपनी से जुड़ा बताया है। पुलिस ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (Maharashtra Pollution Control Board) (MPCB) को पत्र भेजकर नमूने जांच के लिए लेने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।