spot_img

Thane : संदेश दादासाहेब पाटिल ने मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद की ली शपथ

ठाणे : (Thane) ठाणे निवासी वरिष्ठ अनुभवी वकील संदेश दादासाहेब पाटिल (Senior experienced lawyer Sandesh Dadasaheb Patil) ने मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद का शपथ (oath as a judge of Mumbai High Court) । मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर ने संदेश दादासाहेब पाटिल को शपथ दिलाई। मूल रूप से सांगली निवासी संदेश दादासाहेब पाटिल पिछले 26 वर्षों से कानूनी पेशे में कार्यरत हैं। उन्होंने 1999 (He started his career in 1999) में अपना करियर शुरू किया था।वह घोड़बंदर के निवासी हैं और कई वर्षों से चरई परिसर में उनका कार्यालय है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बी.कॉम, एलएलबी, एलएलएम की पढ़ाई की है। अब तक वह 4000 से अधिक मामलों को संभाल चुके हैं और अपराधिक और दीवानी मामलों के एक अनुभवी वकील के रूप में जाने जाते हैं। पाटिल ने सीबीआई, एनआईए, ईडी, एफसीए, एसआरए जैसी केंद्रीय एजेंसियों के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया है।

Explore our articles