spot_img

Palwal : बेटी से उसकी ससुराल में मिलने गई बुजुर्ग महिला की हत्या

पलवल : (Palwal) पलवल में बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। वह अपनी बेटी से मिलने गई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला पर ईंट, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला सम्मों मथुरा की रहने वाली है। वह अपनी बेटी से मिलने पीरगढ़ गांव गई थी। वहां दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने सम्मों पर ईंट, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सम्मों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए होडल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के बेटे नसीम की शिकायत पर फरियाद, जम्मा, मकशूद, आमीर और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी दो बार अस्पताल गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को बयान देने के लिए अनफिट बताया था। इसके बाद पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

New Delhi : सरकार ने 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा कोष’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने शनिवार को लगातार समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के...

Explore our articles