spot_img

Mumbai Neelkamal boat accident : लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई

मुंबई : (Mumbai) मुंबई में गेटवे आफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटना में लापता सात वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को दोपहर बचाव टीम ने बरामद कर लिया। इस तरह से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इस घटना की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन और नौसेना की टीम कर रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बचाव टीम ने आज दोपहर में जिस लापता सात वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया । उसकी पहचान जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान के रूप में हुई है। यह बच्चा 18 दिसंबर से नीलकमल नाव दुर्घटना के बाद से लापता था। बच्चे के मां की भी इसी दुर्घटना में मौत गई थी। मां-बेटे गोवा के रहने वाले थे। इससे पहले बचाव टीम ने गुरुवार को 43 वर्षीय हंसराज भाटी का शव बरामद किया गया था। इस तरह इस घटना में कुल मृतकों की संख्या 15 हो गई है।

भारतीय नौसेना ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक इस नीलकमल नाव दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि एसएआर ऑपरेशन के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाओं को तैनात किया गया था। दोनों जहाजों पर सवार 113 लोगों में से 15 की मौत हो गई और दो घायलों सहित 98 को बचा लिया गया था। उक्त अधिकारी ने कहा कि नौसेना के जहाज पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए थे। यह हादसा तब हुआ जब इंजन परीक्षण से गुजर रही तेज रफ्तार नौसेना की नाव ने नियंत्रण खो दिया और मुंबई तट के पास यात्री नौका ‘नील कमल’ से टकरा गई। 100 से अधिक यात्रियों के साथ यह नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल की ओर जा रही थी।

इस मामले की छानबीन कोलाबा पुलिस स्टेशन की टीम भी कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव को 84 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन यह क्षमता से अधिक भरी हुई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

Haridwar : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार : (Haridwar) मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में...

Explore our articles