spot_img

Fatehpur : बहन की ससुराल में संदिग्ध अवस्था मे फाँसी से झूलता मिला भाई का शव

फतेहपुर : (Fatehpur) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur district of Uttar Pradesh) जिले में बुधवार को बहन की ससुराल आये युवक का शव गाँव के बाहर संदिग्ध अवस्था में फाँसी से लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने खेतों की तरफ गये तो युवक के शव को फाँसी के फन्दे से लटकता देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरु कर दी।

जहानाबाद थाना क्षेत्र (Jehanabad police station) के बचनीपुर गाँव निवासी गजराज का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत दस दिन पूर्व अपनी बहन की ससुराल चांदपुर थाना क्षेत्र के छेददु का डेरा गाँव आया था। वही, गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव फांसी से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Haridwar : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार : (Haridwar) मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में...

Explore our articles