
नागपुर/गोंदिया : (Nagpur/Gondia) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन (senior leader and former MLA Rajendra Jain) को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के भीतर लंबे मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (state President Sunil Tatkare) ने मुंबई में जैन के उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की। जैन को राकांपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का बेहद करीबी माना जाता है। वह इससे पहले विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।





