spot_img

Amritsar : करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोला जाए : गड़गज

अमृतसर : (Amritsar) श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Sahib Corridor) को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के बंद होने से सिख श्रद्धालु अपने गुरु घर के दर्शन से वंचित हो रहे हैं।

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि 1947 के बंटवारे (1947 Partition) के दौरान पंजाब की उपजाऊ धरती के साथ-साथ सिख अपने प्रिय गुरुधामों से भी दूर हो गए थे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद इस कॉरिडोर को फिर से बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी (Shri Guru Nanak Dev Ji) का ज्योति जोत समागम नजदीक आ रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोला जाना चाहिए, ताकि संगत अपने गुरु साहिब के दर्शन कर सके।

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज...

Explore our articles