
पुंछ : (Poonch) जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय इलाके में आने पर सेना ने मंगलवार देर शाम को 14 साल के एक पाकिस्तानी लड़के को हिरासत में लिया है और तय प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के नगरी टेकरी इलाके में सीमा पार (crossed the border) करने के कुछ ही देर बाद अग्रिम इलाके में तैनात सतर्क जवानों ने किशोर को रोक लिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि हो सकता है कि वह अनजाने में पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर से एलओसी पार करके इधर आ गया हो। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार करने के हालात का पता लगाने और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को दूर करने के लिए आगे की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद लड़के को वापस भेजे जाने की संभावना है।


