spot_img

Bengaluru : आधुनिक तकनीक से लैस हैं नई ट्रेनें: अश्विनी वैष्णव

बेंगलुरु : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे में बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया।

गौरतलब है कि रेल मंत्री नई बन रही ट्रेनों का निरीक्षण करने बेंगलुरु पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वंदे चेयर कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत जैसी चार ट्रेनों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि पैसेंजर की सेफ्टी के साथ- साथ लोको पायलट और अटेंडेटस की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इन सभी ट्रेनों को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। वैष्णव ने बताया कि लोको कैब को बेहतर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों में कवच प्रीफिटेड है। इन ट्रेनों के ट्रायल में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा। तीन महीने बाद यह ट्रेन यूज में आएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी है। इसलिए उसका किराया भी राजधानी के साथ बेंचमार्क किया जाएगा। अगर आप वर्ल्ड की बेस्ट ट्रेन के साथ वंदे भारत की तुलना करेंगे, तो वंदे भारत स्लीपर उस बेंच मार्क के तहत आएगी।

Bhagalpur : गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओ से लगाई गुहार

भागलपुर : (Bhagalpur) जिले के नाथनगर क्षेत्र में गैस उपभोक्ता (Gas consumers in the Nathnagar area) इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे...

Explore our articles