spot_img

Nagaon : फ्रिज में छिपा चोर गिरफ्तार

नगांव : नगांर जिले के सामागुड़ी पुलिस ने मोस्ट वांटेड चोर रहमत अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सामागुड़ी पुलिस मोस्ट वांटेड चोर रहमत अली को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस से बचने के लिए चोर फ्रिज में जा छिपा। घर की काफी सघन तलाशी के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हो गयी।

ज्ञात हो कि हाल ही में सामागुड़ी के एक पत्रकार की यमाहा एमटी-15 बाइक चोरी हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने बिश्वजीत नामक चोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर रहमत अली के घर से चोरी की बाइक बरामद करने में सफल हो गयी। हालांकि, रहमत अली फरार होने में सफल हो गया था।

पिछले 20 दिनों से रहमत अली फरार चल रहा था। इसी बीच रहमत के घर में होने की सूचना पाकर पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची। पुलिस से अपने आपको घिरता देख चोर फ्रिज में जा छुपा। हालांकि, पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि चोर अपने घर पर ही है, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रहमत के खिलाफ असम के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार बाइक चोर से सघन पूछताछ कर रही है।

Varanasi : वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में घोसाबाद क्षेत्र में सबरवाल गैस एजेंसी पर छापेमारी में 231 कमर्शियल सिलेंडर पकड़ने वाले जिला...

Explore our articles