spot_img

Mumbai : मराठा समाज को आरक्षण नहीं देना चाहती सरकार: मनोज जारांगे पाटिल

मुंबई : मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार मराठा समाज को आरक्षण नहीं देना चाहती है। फिर भी राज्य सरकार को 29 अगस्त तक का समय दे रहा हूं। जारांगे ने कहा कि अगर इस अवधि तक मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं मिला, तो सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा।

मनोज जारांगे ने कहा कि सिर्फ सरकार बचाने के लिए मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि महाराष्ट्र के सभी जिलों में कुनबी के दस्तावेज मिले हैं। इससे साबित हो जाता है कि कुनबी और मराठा एक ही है। उनकी मांग है कि मराठा समाज को कुनबी प्रमाणपत्र दें, जिससे मराठा समाज को भी आरक्षण मिल सके।

मनोज जारांगे ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने 29 अगस्त तक आरक्षण देने की घाेषणा नही की ताे जबरदस्त विराेध किया जाएगा। राज्य सरकार को मराठा समाज को कमजोर नहीं समझना चाहिए। अगर सरकार ने मांग नही मांगी ताे हम तय करेंगे कि किसे आगामी चुनाव में गिराना है और किसे सत्ता में लाना है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles