spot_img

Haridwar : एसडीआरएफ ने गंगनहर में डूब रहे किशोर को बचाया

हरिद्वार : (Haridwar) गंगनहर में डूब रहे एक किशोर को एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया है। जान बचाए जाने पर किशोर ने टीम का आभार जताया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को कनखल क्षेत्र में स्थित देवलोक कॉलोनी निवासी अक्षत तोमर उम्र 14 वर्ष प्रेम नगर आश्रम पुल के समीप सतनाम साक्षी घाट पर स्नान करने के लिए गया था। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहकर पुल के नीचे लटकी जंजीरों में फंस गया। घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अक्षत को बचाया।

London : महुआ, फेनी ने भारतीय विरासत पेयों के रूप में ब्रिटेन में दी दस्तक

लंदन : (London) पारंपरिक जनजातीय पेय महुआ और गोवा की फेनी (Mahua and Goa's Feni) इस सप्ताह से ब्रिटेन के बाजार में भारतीय विरासत...

Explore our articles