spot_img

Lucknow : योगी सरकार ने पांच अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित

लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील में अवैध तरीके से जमीन हड़पने के मामले में 5 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और रीडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

शासन की ओर से विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सभी के खिलाफ एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सतर्कता विभाग की ओर से सभी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में क्लीन मैक्स की कमजोर एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के...

Explore our articles