spot_img

Lucknow: पूर्वी उत्तर प्रदेश में संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र बदले

लखनऊ:(Lucknow) पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारकों के केन्द्र में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में बुधवार को सरस्वती कुंज निरालानगर (Saraswati Kunj Niralanagar) संपन्न क्षेत्रीय पदााधिकारियों की बैठक में इसकी घोषणा की गयी।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र सम्पर्क मनोज का केन्द्र अयोध्या से हटाकर गोरखपुर किया गया है। मनोज जी अवध प्रान्त में सह प्रान्त प्रचारक रहे हैं। इससे पहले वह काशी में भी सह प्रान्त प्रचारक रहे। गोरखपुर उनके लिए नया है। अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल किशोर का केन्द्र प्रकृति भारती मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया है। उनका केन्द्र अभी तक गोरखपुर था। वह लम्बे समय तक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर का केन्द्र सुलतानपुर से हटाकर सेवा भारती कार्यालय काशी किया गया है। युद्धवीर उत्तराखण्ड में लम्बे समय तक प्रान्त प्रचारक रहे हैं। कार्य की दृष्टि से पूर्वी उत्तर प्रदेश उनके लिए नया है। वहीं क्षेत्र के मुख्य मार्ग सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र सक्सेना का केन्द्र काशी से हटाकर लखनऊ किया गया है। राजेन्द्र सक्सेना का राजधानी लखनऊ से पुराना नाता है। इससे पहले वह क्षेत्र के प्रचार प्रमुख रहे हैं। लम्बे समय तक उनका केन्द्र विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्र के पर्यावरण प्रमुख अजय कुमार का केन्द्र काशी घोषित किया गया है। वह गोरखपुर के सह प्रान्त प्रचारक भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेन्द्र सिंह का केन्द्र कानपुर से हटाकर भारती भवन लखनऊ किया गया है। लम्बे समय से उनका केन्द्र कानपुर था। संघ में प्रचारक प्रमुख का पद काफी अहमियत रखता है। प्रचारकों की हर प्रकार से चिंता करने का कार्य प्रचारक प्रमुख ही करते हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles