spot_img

New Delhi : जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक 22 जून को, सीतारमण करेंगी अध्यक्षता

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (एनडीए) सरकार का गठन होने के बाद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की पहली बैठक 22 जून को राजधानी नई दिल्ली में होगी।

जीएसटी काउंसिल ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में परिषद की ये 53वीं बैठक होगी। जीएसटी परिषद देश में वस्तु एवं सेवा कर के संदर्भ के आधार पर किसी भी कानून या विनियमन को संशोधित करने, समाधान करने या प्राप्त करने के लिए एक शीर्ष सदस्य समिति है।

Explore our articles