spot_img

Mumbai: बुलढाणा में निजी बस पलटी, 30 यात्री घायल

मुंबई:(Mumbai) बुलढाणा में मुंबई -नागपुर मार्ग (Mumbai-Nagpur route) पर शुक्रवार को सुबह किनगांव राजा के पास चिंतामणि ट्रैवेल्स की एक निजी बस पलट जाने से 30 यात्री घायल हो गए। इनमें से 8 यात्री गंभीर हैं।

इन सभी को सिंदखेड राजा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद 8 गंभीर घायलों को जालना जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य कर रही है।

घटनाक्रम के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुलढाणा जिले के किनगांव राजा के पास यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई । इस घटना के बाद बस में पिछला दरवाजा न होने की वजह से करीब एक घंटे तक यात्री दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे रहे। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में घायलों को सिंदखेड राजा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles