spot_img
Homecrime newsMumbai: कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

Mumbai: कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

मुंबई:(Mumbai) अभिनेता कार्तिक आर्यन (actor Kartik Aaryan) से मुलाकात कराने के नाम पर एक महिला से 82 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक के नाम मुंबई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला ऐश्वर्या शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ ”लव इन लंदन” नाम की फिल्म बनाना चाहती थी। इसी बीच ऐश्वर्या ने कार्तिक से संपर्क करने के लिए कृष्ण कुमार राम विलास से संपर्क किया। आरोपित ने मुलाकात कराने के बहाने महिला से 82 लाख रुपये तक वसूल लिए और लेकिन बाद में वह गायब हो गया। ऐश्वर्या ने आरोपित कृष्ण कुमार राम विलास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार कृष्णा के खिलाफ इसी तरह के कई अपराध दर्ज हैं। कृष्ण कुमार अभिनेता और निर्माताओं के बीच एजेंट होने का दावा करते हैं। कृष्ण कुमार के खिलाफ न सिर्फ मुंबई बल्कि दिल्ली और चेन्नई में भी ऐसे मामले दर्ज हैं। पुलिस उसको तलाश कर रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर