Dehradun : ”स्मृति किरण” पुस्तक साहित्यिक धारा को समर्पित अद्भुत यात्रा

0
120

देहरादून : आईआरडीटी सभागार में शुक्रवार को ”स्मृति किरण” नामक पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक का संग्रह विभिन्न कहानियों, अनुसंधान काम, कविताएं और विचार प्रेरित लेखों का है, जो डॉ. प्रभाकर उनियाल ने रचा था।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र के सुरेंद्र मित्तल ने की। यह समारोह न केवल एक पुस्तक के विमोचन का उत्सव था, बल्कि एक साथ ही भारतीय साहित्य, समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में चमकते तारे के आदर्शों का एक महत्वपूर्ण प्रसार भी था। इस दौरान राष्ट्रीय महिला उद्यमी परिषद के उपाध्यक्ष विनोद उनियाल, डॉ. अतुल शर्मा, रोशन लाल अग्रवाल, कमला पंत, बीपी ममगाईं, डॉ. मुनीराम सकलानी, गुरबचन रैना आदि थे।