spot_img

Mumbai : दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस लालगढ़ स्टेशन तक विस्तारित

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 14708/14707 दादर-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस को मौजूदा संरचना, समय, ठहराव आदि पर 30 जून तक तत्काल प्रभाव से अस्थायी तौर पर लालगढ़ स्टेशन तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 14708 दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस दादर से प्रतिदिन 12.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.05 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 14707 लालगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस लालगढ़ से प्रतिदिन 08.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.10 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov,in पर प्राप्त की जा सकती है।

Explore our articles