spot_img

Jhansi: उड़न दस्ता टीम में तैनात सिपाही की ब्रेन स्ट्रोक से मौत

झांसी:(Jhansi) उड़न दस्ता टीम के साथ तैनात सिपाही की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। अचेत हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देर-रात को उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर एसएसपी राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे।

मूलरूप से आगरा के सिंकदार थाना के पनवारी गांव निवासी कुंज बिहारी (42) सेना से रिटायर्ड होने के बाद 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हो गए। पिछले करीब डेढ़ साल से कोतवाली की खंडेराव चौकी में उनकी तैनाती थी। इन दिनों चुनाव में उड़नदस्ते टीम के साथ उनकी ड्यूटी लगी थी। बुधवार को उन्हें चुनावी ड्यूटी में जौनपुर जाना था। मंगलवार को उनका रेस्ट था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने घर में खाना खाया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और अचेत हो गए। परिजन उपचार के लिए उनको लेकर सदर बाजार स्थित आर्मी हास्पिटल पहुंचे। यहां देर-रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंचे।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, डाक्टर ने सिपाही के मौत की वजह ब्रेन स्ट्रोक बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

Sheffield : स्नूकर विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने वू यीज़े

शेफील्ड : (Sheffield) वू यीज़े (Wu Yize) स्नूकर विश्व चैंपियनशिप के दूसरे सबसे युवा विजेता (second-youngest winner of the Snooker World Championship)बन गए, जब...

Explore our articles