spot_img

Lucknow : मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, साथी फरार

लखनऊ:(Lucknow ) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के दो बदमाशों और चिनहट पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

चिनहट पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के रूप में हुई है। उसका साथी शेखर कौशल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाश नितिन अपने साथी के साथ देवा रोड पर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बचने के लिए दयाल फार्म को ओर भागा। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया। इसी बीच उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से कार, पिस्टल और गोलियां मिली। 19 मई को वर्चस्व की लड़ाई में नितिन ने कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में थी।

Explore our articles