spot_img

Tehran : होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक

Tehran: Iran Launches Missile Attack on US Ship in the Strait of Hormuz

तेहरान : (Tehran) ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में एक अमेरिकी नेवी शिप पर दो मिसाइलें दागीं। हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे पीछे हटना पड़ा। ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स (Iranian news agency Fars) ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला तब किया गया जब अमेरिकी जहाज ईरानी नौसेना की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए होर्मुज से गुजरने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड सेंटकॉम (Central Command (CENTCOM)ने होर्मुज में अपने किसी भी नौसैनिक जहाज पर हमले की खबरों को खारिज कर दिया है। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज में प्रोजेक्ट फ्रीडम (Project Freedom) के तहत काम कर रही है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना इस इलाके में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगी और किसी भी रुकावट का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Explore our articles