
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा (West Bengal Assembly elections, the state of Bengal) को प्रचंड जीत मिलने के बाद बंगाल केसरिया रंग में रंग गया। कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय (party headquarters in Kolkata) में सोमवार को बांग्ला गीत बजाकर लोगों ने जीत का जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने झालमुरी और लड्डू (Jhalmuri and Laddoos) खिलाकर खुशी का इजहार किया। बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक दूसरे पर गुलाल और फूल बरसाकर जीत की खुशी का इजहार किया। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे रहे। लोग भाजपा का झंडा लहराते नजर आए। लोगों ने कहा कि कई वर्षों की मेहनत के बाद हमें जीत हासिल हुई है। राज्य में अब विकास की बयार बहेगी। इस जीत के साथ ही राज्य में पहले से व्याप्त गुंडागर्दी पर लगाम लग जाएगी。
भगवा रंग में रंगी मुखर्जी की भूमि
झालमुरी का स्टाल लगाने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mukherjee) की भूमि भगवा रंग में लगी है। पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी शासन काल अंत हो गया है। तृणमूल कांग्रेस का जंगलराज खत्म हो गया है। अब बंगाल में विकास होगा।
खूब लगे जयश्री राम के नारे
भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। सोमवार को भाजपा के पक्ष में रूझान आते ही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतर गए और जमकर जयश्री राम की नारेबाजी की। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
ईबार भाजपा सरकार
तृणमूल का गढ़ रहे 24 परगना के काकद्वीप में दिखा जहां लोगों ने जमकर नृत्य किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘ईबार भाजपा सरकार’ (“Ebar BJP Sarkar”)। लोगों ने कहा कि हम बदलाव लाना चाहते हैं और इसी लिए भाजपा को सत्ता में लाए हैं।


