spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 156 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 156 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 71 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 129 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Bhagalpur : गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओ से लगाई गुहार

भागलपुर : (Bhagalpur) जिले के नाथनगर क्षेत्र में गैस उपभोक्ता (Gas consumers in the Nathnagar area) इन दिनों भारी परेशानियों का सामना कर रहे...

Explore our articles