spot_img

Varanasi: दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सिंगल यूज पॉलिथीन का न इस्तेमाल करने की अपील

प्रकृति प्रेम की शिक्षा दे रहीं कन्याओं का नमामि गंगे के सदस्यों ने पूजन किया। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बाल बटुकों का भी समादर हुआ। गढ़वासी टोला में नमामि गंगे की ओर से कन्याओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। कन्याओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वाराणसी: (Varanasi) चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर मंगलवार को कुमारी पूजन में श्रद्धा के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देकर नमामि गंगे ने दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को कपड़े के झोले और पौधे उपहार में दिए। कन्याओं ने हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां, झोले व पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ‘ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लोगों से आग्रह किया।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र पर माता दुर्गा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देती हैं। दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर गंगा प्रदूषण व प्लास्टिक से मुक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए कामना की गई है। माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीले सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं। आयोजन में सृष्टि मिश्रा, पूनम शुक्ला, शुभांगी कपूरिया, सूर्यांशु आदि ने भागीदारी की।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles