spot_img

Raipur: प्रियंका गांधी 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर:(Raipur) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी दो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी पहले राजनांदगांव और उसके बाद कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर से प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में सभा करेंगी।

Explore our articles