spot_img

Kanpur: नाबालिग बालिका से दो युवकों ने दुष्कर्म किया, मुकदमा दर्ज

कानपुर:(Kanpur) बिठूर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार की सूचना पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बिठूर थाने में बुधवार को एक तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो युवक एक नाबालिग बच्ची से जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपितों की तलाश में टीमें गठित करके दबिश दी जा रही है।

Explore our articles