spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर के सेवक सत्यनारायण सोनी के निधन पर जताया शोक

भोपाल:(Bhopal) प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (State Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग से झुलसने पर मंदिर के सेवक सत्यनारायण सोनी के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि “होली के पर्व पर महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए भीषण हादसे में महाकाल भक्त सत्यनारायण सोनी जी का उपचार के दौरान निधन, मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शोकाकुल परिवार के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

Explore our articles