spot_img

Moradabad : सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस का डिबाई और इंदौर-बरेली का बबराला में होगा ठहराव

मुरादाबाद : उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14113 ( सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस ) का जेसीओ 14 मार्च को समय प्रात: 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 14 मिनट तक तथा गाड़ी संख्या 14114 (देहरादून- सूबेदारगंज एक्सप्रेस) का जेसीओ 15 मार्च से समय रात्रि 9 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक डिबाई स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 14319 ( इंदौर–बरेली एक्सप्रेस ) का जेसीओ 14 मार्च से समय प्रात: 11 बजकर 50 मिनट बजे से 11 बजकर 55 मिनट तक एवं गाड़ी संख्या 14320 (बरेली–इंदौर एक्सप्रेस) का जेसीओ 20 मार्च से समय दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक बबराला रेलवे स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles