spot_img

Shillong: शिलांग में आईईडी विस्फोट, कोई हताहत नहीं

शिलांग:(Shillong) मेघालय की राजधानी शिलांग (Shillong, capital of Meghalaya) में सिंडिकेट स्टैंड के निकट हुए एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक बंद घर के अंदर जोरदार धमाका हुआ। धमाका की सूचना पाकर पहुंची पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों की टीम ने पूरे इलाके को नियंत्रण में ले लिया।

पूर्वी खासी हिल्स पुलिस ने शिलांग के हरिजन कॉलोनी, ओवमावलोंग के सिंडिकेट बस स्टैंड के पास विस्फोट की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार विस्फोट रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास हुआ। हालांकि, विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस ब्लास्ट में घर का टिना तथा खिड़की आदि उड़ गया।

इस विस्फोट के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि यह विस्फोट आईईडी से हुआ है। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने घर के साथ-साथ पूरे इलाके को घेर लिया। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है।

Explore our articles