जम्मू: (Jammu) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य के चलते वाहनांे की आवाजाही के लिए रविवार को बंद है। यातायात अधिकारी ने कहा कि रामबन जिले में कई हिस्सों पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए शनिवार देर रात बाद निलंबित कर दिया गया था। ताकि नाशरी और बनिहाल सुरंगों के बीच दलवास, मेहर-कैफेटेरिया, पंथियाल और नचलाना में दो लेन तक चौड़ा किया जा सके।
यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात को राजमार्ग पर यातायात निलंबित करने का निर्णय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था क्योंकि रामबन में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन, और पत्थरों के गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
जम्मू.श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बहाली का काम पूरा होने तक नाशरी और नवयुग बनिहाल सुरंग के बीच यात्रा न करें।


