spot_img

Beijing: चीन में आवासीय इमारत में आग लगने से 15 की मौत, 44 झुलसे

बीजिंग: (Beijing) चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स (Government newspaper Global Times) ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी। प्रारंभिक विश्लेषण में साफ हुआ है कि आग इमारत के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिलों के कारण लगी। यह इमारत आठ मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर नानजिंग के युहुताई जिले में स्थित है। यह स्थान शंघाई से लगभग 260 किलोमीटर (162 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने कहा कि दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से सुबह 6:00 बजे तक आग बुझा दी गई थी। खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 02:00 बजे पूरा हुआ।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका का विजयी चौका

नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory...

Explore our articles