spot_img

Moradabad : आगामी पर्वों और विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर मुरादाबाद में धारा-144 लागू

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा

मुरादाबाद : मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आगामी पर्वों और विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर मुरादाबाद में धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की हैं, जो आज रविवार से आगामी 14 अप्रैल तक जारी रहेगी।

संत रविदास जयन्ती, शबे बरात, महाशिवरात्रि, होली एवं जनपद मुरादाबाद में आयोजित आगामी विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की दृष्टि से लोक व्यवस्था बनाये रखने हेतु मुरादाबाद के जिला मजिस्ट्रेट मानवेन्द्र सिंह ने अपनी पूर्ण संतुष्टि के उपरांत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी की है, जो आगामी 14 अप्रैल तक जनपद मुरादाबाद में लागू रहेगी।

Explore our articles