spot_img

Mumbai : मराठा आरक्षण के लिए मनोज जारांगे ने की भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना

मुंबई : मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सोमवार को अहमदनगर जिले में मराठा आरक्षण के लिए भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। मनोज जारांगे ने कहा कि मराठा आरक्षण मिलने के बाद वे मराठा समाज के लोगों को लेकर अयोध्या जाएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे।

आज पूरे देश में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की जा रही है। मनोज जारांगे पाटिल जालना जिले से मुंबई की ओर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर निकल चुके हैं। आज मनोज जारांगे अहमदनगर जिले थे। अहमदनगर जिले में भी आज मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना की जा रही थी। मनोज जारांगे भी पूजा अर्चना में शामिल हुए और उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की।

मनोज जारांगे पाटिल 26 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे और मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने वाले हैं। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मनोज जारांगे को अपना अनशन स्थगित कर देना चाहिए। राज्य सरकार मराठा आरक्षण के लिए सकारात्मक है और बहुत जल्द मराठा समाज को आरक्षण दिया जाएगा।

Explore our articles