गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
मुंबई : मीरा रोड के नयानगर में श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर जुलूस निकालने वालों पर पथराव करने वाले 13 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि आरोपितों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपितों की पहचान कर रही है।
रविवार की रात मीरा रोड इलाके में स्थित नयानगर में हैदरी चौक पर श्रीराम मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जुलूस निकाला गया था, जिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया था, जिससे तकरीबन 20 लोग घायल हो गए थे। इसके साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में नया नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
नयानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास तुपे ने बताया कि मीरा रोड और भाईंदर में स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सोशल मीडिया को भी जिम्मेदारी से मैसेज पोस्ट करनी चाहिए।


