spot_img

Srinagar : कश्मीर में शीत लहर तेज होने के चलते न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से दो से तीन डिग्री नीचे रहा

श्रीनगर : (Srinagar) जम्मू-कश्मीर में नए साल की शुरुआत शुष्क रही जबकि जम्मू कश्मीर में शीत लहर तेज हो गई है और कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है।कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाके में कोई बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में भी दिसंबर के अंत तक सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर सहित अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है।इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक रात का तापमान है।

इसके अलावा अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में चिल्ले कलां की चपेट में है। 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि के दौरान कश्मीर घाटी में शीत लहर तेज हो जाती है और तापमान काफी गिर जाता है जिससे डल झील के साथ-साथ जल निकाय भी जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्सों में जल आपूर्ति लाइनें भी जम जाती हैं।इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है। चिल्ले कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

Explore our articles