spot_img

Tokyo : जापान में भूकंप के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए इमरजेंसी नंबर

टोक्यो : (Tokyo) जापान में सोमवार को तेज भूकंप और सुनामी (earthquake and tsunami in Japan) के बाद भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करके भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन नंबर जारी किये हैं।

दूतावास ने कहा है कि किसी भी सहायता के लिए निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों और ई-मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। बताया गया है कि दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। ये टेलीफोन नम्बर 81-80-3930-1715 (याकूब टोपनो) 81-70-1492-0049 (अजय सेठी) 81-80-3214-4734 (डी.एन. बरनवाल) 81-80-6229-5382 (एस. भट्टाचार्य) 81-80-3214-4722 (विवेक राठी) हैं। इनके अलावा दो प्रमुख ई मेल भी जारी किए गए हैं, जो sscons.tokyo@mea.gov.in और offffseco.tokyo@mea.gov.in हैं।

Explore our articles